डॉ मृदुल शर्मा का नवगीत

डॉ मृदुल शर्मा का नवगीत

- डॉ मृदुल शर्मा

सुनो चिड़िया,
यहां, सब के सब शिकारी ।

ताक में रहते
हमेशा अवसरों के।
मांस-लोभी लोग
दुश्मन है परों के।

मृत्यु तक की
यहां ली जाती सुपारी।

पंख पर अपने
सदा विश्वास रखना।
किसी से
खैरात की मत आस रखना।

लोभ-लालच में
सदा गति गई मारी।।

सावधानी से बहुत
पड़ता परखना।
दोष किसको दें
समय ही है कटखना।

बोल मिस्री घुले
हाथों में कटारी।।

– डॉ मृदुल शर्मा

569क/108/2, स्नेह नगर,

आलमबाग, लखनऊ 226005

मो.9956846197

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *